टैक्सी पलटने से लोहिया अस्पताल के पूर्व संविदा कर्मी की मौत

0
149

imagesफर्रुखाबाद: टैक्सी से घर जा रहे एक युवक की टैक्सी पलटने से मौत हो गयी| पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है\
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी नगलादीना निवासी टैक्सी चालक अपने भाई के साथ हुई घटना की विवेचना की जानकारी लेने के लिए कादरीगेट चौकी पर दरोगा राजेश से मुलाकात करने आया था| हिरासत में बैठे चालक ने बताया की जब वह लकूला की तरफ से अपने घर जा रहा था तो वही मुकेश उर्फ़ कल्लू वाल्मीकि उसे मिल गया वह उसकी जान पहचान का था इस लिए उसने उसे बैठा लिया चालक के अनुसार कल्लू नशे में था| तभी रतन कोल्ड के सामने अचानक कल्लू का हाथ स्टेरिंग में लग गया जिससे टैक्सी पलट गयी और कल्लू घायल हो गया|
घायल कल्लू को टैक्सी चालक मुकेश उसे लेकर भोलेपुर के तिवारी नर्सिंग होम में ले गया| जंहा उसकी हालत और बिगड़ गयी तो फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची तो डाक्टर ने उए मृत घोषित कर दिया| मुकेश उर्फ़ कल्लू लोहिया अस्पताल में सफाई कर्मी के पद पर संविदा में काम कर चूका है |सूचना पर शहर कोतवाली के एसएस आई हरीश चन्द्र फ़ोर्स के स्थ मौके पर पंहुचे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]