फर्रुखाबाद: दिल्ली से आ रहे टैक्सी चालक को पेप्सी में नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी लूट ली। बेहोशी अवस्था में टैक्सी चालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। [bannergarden id=”8″]
[adrotate banner="3"]
लोहिया अस्पताल में भर्ती प्रेमचन्द्र पुत्र रामशरण राठौर निवासी जहानगंज ने बताया कि वह दिल्ली में आटो रिक्शा चलाने का काम करता है। पिछले कुछ माह से वह घर नहीं आया था। इसीलिए छुट्टी लेकर घर आ रहा था। दिल्ली से रोडवेज बस में बैठा, तभी एक व्यक्ति उसके पड़ोस में आकर बैठ गया और पेप्सी की बोतल खुद प्रेमचन्द्र से खुलवाई तभी। जैसे ही प्रेमचन्द्र ने पेप्सी को पिया अचानक वह बेहोश हो गया और मौका देखकर जहरखुरानी ने उसके पास रखे 17 हजार रुपये उड़ा दिये। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="2"]


