टैक्सी चालक का शव मिला,हत्या का आरोप

0
138

amutफर्रुखाबाद: बीती रात पुलिस को एक टैक्सी चालक का शव बरामद हुआ है| टैक्सी चालक के भाई नीरज ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है| पुलिस पोस्मार्टम की तैयारी कर रही है|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मोहल्ला प्रीतम नगला निवासी शीशराम का 26 वर्षीय पुत्र प्रताप सिंह बीते मंगलवार शाम को घर से यह कहकर निकला था की वह कायमगंज टैक्सी की बुकिंग लेकर जा रहा है, जिसके बाद वह नहीं लौटा| बुधवार को पुलिस ने उसके घर पर सुचना दी की मृतक के भाई नीरज ने आरोप लगाया की उसकी हत्या की गयी है|पुलिस शव का पोस्मार्टम कराने की तैयारी कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]