टैक्सी खम्भे से टकरायी, मां, बेटे सहित तीन घायल

0
121

accidentफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनवी रोड स्थित भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के पास एक टैक्सी साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से जा टकरायी। जिससे उसमें बैठी मां बेटे सहित टैक्सी चालक घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज रेलवे स्टेशन के निकट निवासी 36 वर्षीय पिंकी पत्नी जगमोहन जाटव अपने 10 वर्षीय पुत्र अरुण के साथ लोहिया अस्पताल आयी थी। क्योंकि उसके पुत्र अरुण को कुत्ते ने काट लिया था, जिसका उसे इंजेक्शन लगवाना था। लेकिन अस्पताल में इंजेक्शन न लग पाने के बाद जब पिंकी आवास विकास से टैक्सी पर बैठकर फतेहगढ़ की तरफ जा रही थी। तभी अचानक भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के निकट साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टैक्सी बिजली के पोल में टकरा गयी। जिससे खम्भे से करंट भी आ गया। टैक्सी टकराने से पिंकी, उसका पुत्र अरुण व टैक्सी चालक रंजीत पुत्र काशीराम निवासी समाधान नगला गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को 108 नम्बर एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]