टैंपो चालक का मोबाइल लूटा

0
239

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सबारी बनकर टैंपो मे बैठे टप्पेबाजों ने चालक का मोबाइल फोन ही उठा दिया। मामले मे टैंपो चालक ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम गोसरपुर निवासी शिव सिंह पुत्र श्रीपाल टैंपो चलाने का कार्य करता है। उसने मोहम्मदाबाद से मसेना चौराहे तक के लिए चार सबारी बैठा ली। जब सबारी मसेनी पर उतारने के लिए कहा तो चारों सबारियों ने लकुला में उतरने की बात कही। शिव सिंह ने बताया की लकुला में उतरने पर एक टप्पेबाज मोबाइल लेकर भाग गया। शिव सिंह ने थाना कादरी गेट में तहरीर दी। आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार : थाना कादरी गेट पुलिस ने आरोपी शिवम पुत्र गिरीश चंद्र निवासी साहबगंज को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]