टेम्पो पलटने से वृद्ध की मौत

0
117

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रविवार को अचानक चाचूपुर सलेमपुर मार्ग पर टैम्पों पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गयी| घटना के बाद चालक मौके से टैम्पों छोड़कर फरार हो गया|
पड़ोसी जनपद हरदोई के अरबल दुलारपुर निवासी वृद्ध रामऔतार अभी हाल ही में अपनी चाचाी बिटोली के साथ कुटरा गांव में बहन मीरा के यहां आये हुये थे। वह रविवार को सुबह अपने गाँव जानें के लिये निकले| चाचूपुर के निकट वह टैम्पों पर सबार हो गये| जब टैम्पों कुछ दूर तक पंहुचा| तो अनियंत्रित होकर पलट गया| जिससे उसमे बैठे रामऔतार गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें 108 एम्बुलेसं के ईएमटी इंद्रेश लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहाँ रामोतार को मृत घोषित कर दिया गया| राजेपुर थानाध्यक्ष दिनेश यादव पुलिस बल क साथ मौके पर पहुंचे। वाहन को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है। थानाध्यक्ष नें बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों टेम्पो में रेस के चलते दुर्घटना हुई|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]