कायमगंज,फर्रूखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दूंदेमई सलेमपुर निवासी प्रभु दयाल के घर उनकी रिश्तेदार महिला मालती देवी पत्नी बाबूलाल निवासी पीएसी 32 बटालियन अमौसी लखनऊ से बीते दिनों उनके घर आयी थी। ग्राम दूंदेमई से टेम्पों में अपने रिश्तेदारों के साथ बैठकर जाते समय गांव के बाहर निकलते ही टेम्पों अचानक पलट गया। टेम्पों पलटने से महिला टेम्पों के नीचे दब गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। टेम्पों में महिला के साथ सवार सूरज, विजय और सरोज भी टेम्पों पलटने से घायल हो गये। घायलों की चीख पुकार सुनकर वहां आसपास के लोग आ गये। जिनकी मदद से टेम्पों के नीचे दबी महिला मालती को निकाला गया। घायलों और महिला को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला मालती की चिंताजनक हालत को देखते हुये अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल फर्रूखाबाद के लिए रिफर कर दिया।
टेम्पों पलटने से चार घायल, महिला की हालत गंभीर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


