फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती रात टेंट हाउस कर्मी नें अपनी दुकान में ही फांसी लगाकर जान दे दी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| 
थाना क्षेत्र के ग्रामचपरा निवासी रामौतार कुशवाह जयपुर में छपाई का कार्य करते हैं| उनका 20 वर्षीय पुत्र ब्रजभान गाँव में ही टेंट हाउस चलाता है | बीती रात वह घर से दुकान पर आ गया और फिर घर नही लौटा| सुबह उसकी माँ राम ढकेली उसकी तलाश में दुकान पर आयी तो शटर खोलकर देखा तो ब्रजभान का शव सूत की रस्सी से छत के कुंडे में फांसी पर झूल रहा था| पुत्र को फांसी पर झूलते देख रामढकेली की चीख निकल गयी | चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ लग गयी| ग्राम प्रधान आशा राम नें मामले की सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी व फिल्ड यूनिट टीम मौके पर पंहुची | पुलिस नें शव को नीचे उतारा| मृतक पांच भाईयों में चौथे नंबर का था | उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है | मृतक की माँ रामढकेली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करनें की चर्चा
मौके पर चर्चा रही की मृतक अपने भाई की साली से विवाह करना चाहता था | लेकिन इसका विवाह दूसरी जगह तय हो गया| जिसके तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली|
थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| जाँच की जा रही ह|
टेंट हाउस व्यापारी नें फांसी लगाकर दी जान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


