टीम अन्ना की संघ को अपने गुजराती करानामों का ही क्रेडिट लेने की सलाह

0
122

टीम अन्ना के सक्रिय सदस्य अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरएसएस को अन्‍ना हजारे पर कोई भी टिप्‍पणी करने से बचने के लिए कहा है। उन्‍होंने कहा कि संघ अन्‍ना हजारे के आंदोलन का क्रेडिट लेने की कोशिश न करे। विदित है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि रामलीला मैदान पर अन्‍ना के आंदोलन के समय संघ के लोग भी उनके साथ मौजूद थे, इसी के बाद से कांग्रेस ने अन्‍ना पर तीखा वार करते हुए उनके आंदोलन को संघ के समर्थन की बात कही थी।

[adrotate banner="3"]

मोहन भागवत के इस बयान से टीम अन्‍ना बुरी तरह गुस्‍से में नजर आ रही है। हिसार चुनाव में कांग्रेस को वोट न देने की अपील करने के लिए वहां पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संघ कि संघ ने जो कारनामे गुजरात में किए हैं उसे उसका ही क्रेडिट लेना चाहिए। टीम अन्‍ना ने इस बयान से यह साफ करने की कोशिश की है कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ चले आंदोलन में संघ का कोई सहयोग नहीं लिया गया था।

[adrotate banner="2"]