टीईटी घोटाले में प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरफ्तार

0
117

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक संजय मोहन को नवंबर महीने में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी कानपुर देहात (रमाबाई नगर) जिले की पुलिस ने मंगलवार शाम लखनऊ से की है।

[adrotate banner="3"]

 

रमाबाई नगर जिले के पुलिस अधीक्षक सुभाष दुबे ने बताया है, ‘निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद संजय मोहन को कल शाम लखनऊ से गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए ले जाया गया है।’ उन्होंने कहा कि नवंबर में संपन्न शिक्षक पात्रता परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जांच में मोहन का नाम आया है। दुबे ने बताया कि इससे पहले मोहन को दिसंबर महीने में गिरफ्तार किया गया था और उनके घर से 87 लाख रुपये भी बरामद हुए थे।

[adrotate banner="2"]