टायर फटने से बोलेरो पलटी,हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की मौत,11 घायल

0
455

महराजगंज संबाददाता:बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा जीतपुर गांव के सामने मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे बोलेरो पलटने से तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि शेष सात छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं| सभी को इलाज के लिए धानी सीएचसी में भर्ती कराया गया वहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सात छात्राओं व चालक को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है|सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और जांच पड़ताल की|
पुरंदरपुर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल चार छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]