झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी राख, बच्ची जली

0
109

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर मढैया निवासी अजय शर्मा के घर में अचानक खाना बनाते समय आग लग जाने से गृहस्थी के साथ झोपड़ी जलकर राख हो गयी और अजय शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री विनीता भी आग की चपेट में आकर झुलस गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार अजय शर्मा की बड़ी पुत्री सुनीता घर के अंदर चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से अजय के घर में अचानक आग लग गयी। जिससे गृहस्थी के सामान के अलावा घर जलकर राख हो गया। पुत्री को बचाने के चक्कर में अजय शर्मा भी झुलस गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायरब्रिगेड ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया।

[adrotate banner="2"]