झोंपड़ी में लगी आग में जानवर खोलने के चक्‍कर में वृद्ध जिंदा जला

0
103

Fireफर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर के ग्राम नगला वजीरपुर में बीती रात झोंपड़ी में लगी आग से जानवरों को बचाने के चक्कर में 65 वर्षीय वृद्ध जलते हुए छप्‍पर के नीचे दब कर जिंदा जल गया।

[adrotate banner="3"]

बीती रात लगभग दो बजे अचानक झोंपड़ी में आग लग गयी। आग के करण झोंपड़ी में बंधे जानवारों के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर पास ही सो रहे 65 वर्षीय देशराज ने झोंपड़ी के अंदर बंधे जानवरों की रस्‍सियां खोलकर उनको बाहर भगाया। इसी दौरान जलता हुआ छप्‍पर वृद्ध के ऊपर आगिरा। जिससे वृद्ध देशराज उसमें दबकर जिंदा ही जल गया। चीखपुकार के बावजूद उसको बचाया नहीं जा सका। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। आग में पड़ोसी सियाराम का भी छप्‍पर भी जल गया।

[adrotate banner="2"]