झूलेलाल जयंती पर महादानियों ने किया रक्तदान

0
131

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शुक्रवार को सिंधी समाज के युवाओं ने भगवान झुलेलाल की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया |
नगर के पक्का पुल सिंधी समाज के धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ सीएमओ डॉ० सतीश चन्द्रा ने भगवान झूलेलाल के चित्र के प्रज्वलित कर किया| उन्होंने कहा की कहां रक्तदान मानव धर्म में महादान है जो मानव के प्राणों की रक्षा करता है रक्तदान करने से रक्त शुद्ध होता है लाल रक्त कोशिकाएं रेड सेल तेजी से बढ़ते हैं मनुष्य का स्वास्थ्य ठीक रहता है तन मन और शरीर की फिटनेस रहती है और व्यक्ति की निरोगी काया रहती है साल में एक या दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए| लगभग 4 दर्जन व्यक्तियों ने रक्तदान किया सिंधी समाज के मुखिया आत्माराम डवानी ,ईश्वरदास शिवानी ,रमेश चंद्र मुममन ,सुंदर दास नारायण दास ,अशोक बलवानी, रायचंद शिवानी, दीपक डवानी ,मोहनी शिवानी ,रजनी लौगवानी, हेमा शिवानी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]