जेल के चौकीदार को पत्नी से जान का खतरा

0
153

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में चौकीदार के पद पर तैनात चौकीदार ने अपनी पत्नी से ही जान का खतरा बताया है| शिकायत एसपी से कर हत्या कराये जाने का शक बताया है| चौकीदार ने बताया कि पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। साढ़ू पुलिस में है जिसके कारण उनकी सुनवाई नही हो रही है।
सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में चौकीदार के पद पर तैनात वीरेन्द्र सिंह यादव एसपी से मिलने बुधवार को पंहुचे और लिखित शिकायत की| जिसमे वीरेन्द्र ने कहा है कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा है| उसका साढू यूपी 100 में तैनात है| उसने आरोप लगाया कि बीते 1 फरवरी को शिकायत में नामजद आरोपी उसके घर में घुस आये और उसके साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया| साढू वर्तमान में थाना मऊदरवाजा में तैनात है| पत्नी व ससुरालीजन उसे जान से मारने का प्रयास कर रहे हैं।
एसपी मृगेंद्र सिंह ने तत्काल थाना मऊ दरवाजा के प्रभारी निरीक्षक को आरोपी सिपाही को पेश करने के आदेश दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]