जेल अधिकारियों ने की सुरक्षा व शस्त्र लाइसेंस की मांग

0
86

FARRUKHABAD : जिला कारागार वाराणसी के उप कारापाल अनिल त्यागी की असमाजिक तत्वों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने से भयभीत जनपद के जेल अधिकारियों ने शासन को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। इसके साथ ही अधिकारियों ने शस्त्र लाइसेंस देने व जेल में सर्विस रिवाल्वरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।jailer

[adrotate banner="3"]

अधिकारियों ने मांग की कि जेल अधीक्षक की संस्तुति पर बिना शर्त निजी शस्त्र लाइसेंस प्रदान किये जायें। स्व0 अनिल त्यागी को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया जाये। अनिल त्यागी के परिवार को दी गयी आर्थिक सहायता राशि 50 लाख रुपये तथा उनकी पत्नी को असाधारण पेंशन दी जाये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जेल अधिकारियों को प्रदान की गयी सर्विस पिस्टलों की संख्या अत्यधिक कम है। प्रत्येक जेल पर तैनात जेल अधिकारियों की संख्या के अनुसार सरकारी पिस्टल निर्गत की जाये। जेलर व उनके ऊपर के अधिकारियों को सरकारी गनर प्रदान किया जाये साथ ही अन्य कर्मियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाये जायें। अनिल त्यागी की पत्नी को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जाये। इस दौरान डिप्टी दोनो जेलों के जेल अधीक्षक व डिप्टी जेलर सुरेश मिश्रा मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]