जेब कतरे को रंगे हाथों पकड़कर धुना

0
104

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के बूरा वाली गली के पास दवा लेकर वापस जा रहे वृद्व की जेब काटने के आरोप में एक नशेड़ी युवक को लोगों पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। मारपीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

राजेपुर थाना क्षेत्र के भरखा नगरिया निवासी वृद्व रामशरन सिंह चौक स्थित एक अस्पताल से अपनी दवाई लेने गया था। लौटते समय खटकपुरा निवासी अनवार भी उसके साथ आ रहा था। रास्ते में बूरा वाली गली के पास इसमें अचानक वृद्व रामशरन की जेब में ब्लेड मार दिया। उसकी जेब में रखे 900 रुपये उड़ा दिये। जानकारी होने पर वृद्व ने भीड़ के सहयोग से आरोपी अनवार को पकड़ लिया और जमकर पिटायी शुरू कर दी। पिटायी किये जाने के बाद अनवार को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां पीड़ित वृद्व भी पहुंच गया।

शहर कोतवाली के एस एस आई विग्गन सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक रुपये वापस देने की बात कर रहा है। पीड़ित पक्ष के तहरीर देने पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]