छपाई कारखाने से हजारों रुपये कीमत का कपड़ा चोरी

0
113

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज चौराहा अंगूरीबाग रोड स्थित एक कपड़े की गोदाम से चोरों ने बीती रात हजारों रुपये कीमत का कपड़ा चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

छपाई कारखाने के मालिक नरेशबाबू साध पुत्र कंचरतन ने बताया कि उसके यहां कपड़ा छपाई का कार्य होता है। कारखाने में लाखों रुपये कीमत का कपड़ा अक्सर रखा रहता था। बीती रात रात चोर गोदाम के अंदर घुस आये और उन्होंने 71 साड़ी की एक गांठ उड़ा दी। जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से अधिक बतायी गयी है। मामले की सूचना होने पर नरेश ने कोतवाली पुलिस को लिखित में सूचना दी है।

[adrotate banner="2"]