जेईई एडवांस्ड में रचित यादव का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन

0
221

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारत की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई एडवांस्ड) के घोषित परिणाम में जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के नगला जब्ब पुठरी निवासी रचित यादव ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।रचित यादव ने परीक्षा में कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 5584वीं रैंक हासिल की है। वहीं ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में 2365वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। रचित, राजेश कुमार यादव के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रचित की सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर रचित ने यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।रचित यादव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]