जीत का जश्न: चित्रा, मेजर, ददुआ ने जमकर लगाये ठुमके

0
130

FARRUKHABAD :  बीजेपी के चुनावी आंकड़े आने के बाद शहर में इकट्ठे हुए भाजपा नेताओं ने बैण्ड बाजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाये और अपनी खुशी का इजहार कराया।bjp mejor , shusheel rajani. CHITRA AGNIHOTRI - DILEEP BHARADWAJ

[adrotate banner="3"]

रेलवे रोड स्थित होरीलाल मार्केट में भाजपाई इकट्ठे हुए थे। कुछ देर बाद भांगड़ा बजाने वाले दो कलाकारों को भी बुलाया गया। जैसे ही नगाड़ों की धुन बजी तो जीत के जश्न में सराबोर कार्यकर्ता अपने आपको रोक नहीं पाये और होरीलाल मार्केट से लेकर चौक तक भाजपा नेत्री चित्रा अग्निहोत्री के साथ-साथ मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, भाजपा नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी, पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने जमकर ठुमके लगाये। देखने वालों की भीड़ आसपास एकत्र हो गयी तो रजनी सरीन भी जश्न में मौजूद थीं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

टीवी पर रुझान देखने में लगी रहीं लोगों की आंखेंbjp
दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम जानने के लिए सुबह से ही दुकानों, मकानों, ढावों पर दर्शकों की खासी भीड़ देखी गयी। लोग एक पल भी अपनी निगाह टीवी चैनलों से हटाना नहीं चाह रहे थे। उत्सुकता थी कि आखिर परिणाम क्या आयेगा। भाजपाई भी इसी क्रम में शामिल थे।

[adrotate banner="2"]