आप ने चौक की ऐतिहासिक पटिया पर चढ़कर मनाया दिल्ली फतह का जश्न

0
158

FARRUKHABAD : जिस समय आप पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराने की खबर फर्रुखाबाद पहुंची तो आप पार्टी के कार्यकर्ता खुशी में सराबोर दिखे। चौक की ऐतिहासिक पटिया पर खडे़ होकर पार्टी के जिला संयोजक अतुल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।aap - atul sharma

[adrotate banner="3"]

जिस पटिया पर एक जमाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी खड़े होकर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया करते थे। उस त्रिपौलिया चौक पर लगी पटिया पर खड़े होकर आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान आप के जिला संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि 15 साल की कांग्रेस द्वारा बनायी गयी भ्रष्टाचार की सल्तनत को अरविंद केजरीवाल द्वारा पटकनी दिये जाने से आप कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी आप पार्टी इसी तरह का अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस दौरान सुनीलगांधी जिला सचिव, राकेश अग्निहोत्री, सहनवाज अली, प्यारे वारसी, महिला मोर्चा की नगर संयोजक आरती सक्सेना,  देवकी नंदन गंगवार, दिनेश सिंह, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]