घर छोड़ने से मना करने पर जीजा को धुना

0
99

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के मोहल्ला मछली टोला निवासी शकील पुत्र मेराजुद्दीन ने घर छोड़ने से मना कर दिया इस बात से गुस्साए इस्लान ने अपने जीजा शकील की जमकर धुनाई कर दी| शकील ने कोतवाली में इस्लाम के विरुद्ध मारपीट की एनसीआर दर्ज करवाई|

[adrotate banner="3"]

गुरूवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछली टोला निवासी शकील के घर में उसके ससुर इसाक व उसका पुत्र इस्लाम बीते २० वर्षों से रह रहे हैं|

साले इस्लाम ने अपने जीजी पर घर छोड़ने का दवाव बनाया| शकील द्वारा इस बात का विरोध करने पर इस्लाम ने अपनी बहन व शकील को गाली-गलौज कर मारपीट कर दी| इस्लाम के विरुद्ध शकील ने शहर कोतवाली में मारपीट की सूचना दर्ज कराई|

[adrotate banner="2"]