जिले में केबल 16 नये कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में एक की मौत

0
147

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को जिले में कोरोना के 16 मरीज ही नये मिले| पिछले 24 घंटे में एक पॉजिटिव मरीज क मौत हो गयी|
कोरोना रिपोर्ट के अनुसार शहर के देवरामपुर घारमपुर निवासी 78 वर्षीय महिला, मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी 42 वर्षीय पुरुष, ग्राम जैतपुर में 48 वर्षीय पुरुष, जेएनबी रोड़ पर दो, सेन्ट्रल जेल में एक, ग्राम नरायनपुर 35 वर्षीय महिला, ग्राम धन्सुआ 76 वर्षीय महिला, लोहिया कैम्पस 23 वर्षीय महिला, शहर में मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी 48 वर्षीय पुरुष, आवास विकास में 45 वर्षीय पुरुष, राजीव गाँधी नगर निवासी 32 वर्षीय पुरुष, बेबर रोड भोलेपुर निवासी 34 वर्षीय महिला, मोहम्मदाबाद के रोहिला निवासी 24 वर्षीय पुरुष व सिकंदरपुर ज्योता निवासी 28 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित निकले|
बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई है| अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 264 रह रही है|  कुल मौत का आंकड़ा 176 हो गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]