अपडेट: भाजयुमो पूर्व जिला मंत्री सहित 20 भाजपाई सपा में शामिल

0
120

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) समाजवादी पार्टी में 20 भाजपा नेताओं नें रविवार को सदस्यता ले ली|
सपा के जिला कार्यालय आवास-विकास में जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें रविवार को भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री रोहित शाक्य, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो आशीष कुशवाह सहित कुल बीस भाजपाईयों को साइकिल पर सबार कर लिया|  सपा जिलाध्यक्ष नें बताया कि जिला महासचिव मंदीप यादव व अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सुभाष शाक्य आदि के प्रयास से 20 भाजपाई सपा की सदस्यता ली है| रोहित शाक्य बीते 9 मार्च 2019 नें भाजयुमो जिला मंत्री के पद से त्यागपत्र दिया था| बीते दिनों जिला पंचायत का टिकट भी भाजपा से लेनें का प्रयास किया लेकिन टिकट ना मिलने से भाजपा से अपना टिकट कटा लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]