जिलाधिकारी की इज्जत रखने को क्रिकेट मैच ड्रा

0
126

FARRUKHABAD : फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त स्टेडियम में रविवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन crecket crecket1हुआ। क्रिकेट मैच  जिलाधिकारी पवन कुमार की इज्जत रखने के लिए लास्ट की एक बाल न खेलकर दूसरी टीम द्वारा ड्रा कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम द्वारा स्टेडियम के आम खिलाड़ियों से क्रिकेट मैच खेला गया। रविवार की छुट्टी के दिन हुए इस मस्ती मैच में जिलाधिकारी पवन कुमार की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर के इस क्रिकेट मैच में जिलाधिकारी की टीम ने 128 रन का लक्ष्य रखा।

[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”8″]

जिसके बाद मैदान में उतरे स्टेडियम के आम खिलाड़ियों से जिलाधिकारी की टीम का जमकर मुकाबला हुआ। जबाबी चौका छक्कों के बीच दूसरी टीम भी 128 रनों के स्कोर पर पहुंच गयी। लास्ट ओवर की लास्ट बाल बच जाने के बाद जिलाधिकारी के सम्मान को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट मैच ड्रा कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]