जिलाजेल में बंदियों ने अधिकारियों पर किया पथराव

0
121

JILA JAIL 8फर्रुखाबाद: जिला जेल का औचक निरीक्षण अधिकारियों को काफी भारी पड़ गई। यहां पर बंदियों ने अधिकारियों पर जमकर पथराव किया। किसी तरह से अधिकारियों ने बंदियों को शांत कराया।

[adrotate banner="3"]

जिला जेल में तलाशी का कार्यक्रम था। जैसे ही इसकी सूचना बंदियों को मिली, वो सब भड़क गये। बदियों ने जेल में छापा के दौरान ही अधिकारियों पर पथराव कर दिया। पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इसके बाद अधिकारियों बंदियों को समझा कर मामला रफा-दफा कर दिया। तलाशी में बैरिकों में खाने पीने का सामान मिलने की जानकारी है। जेल अधीक्षक ने घटना से इनकार किया है। तलाशी के दौरान मिले मोबाइल आदि की वापसी की मांग कर रहे बंदी जेल प्रशासान पर दबाव बनाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं।

जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि महिला बंदियों ने खाना खा लिया है। अन्य बंदियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गयी है।

[adrotate banner="2"]