जिपं के निर्माण कार्यों में शिथिलता देख डीएम खफा

0
192

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जिला पंचायत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत कार्यालय में सपन्न की| उन्होंने निर्माणाधीन हाटमिक्स परियोजना के कार्यों को 30 मार्च तक पूर्ण करनें के निर्देश दिये|
अपर मुख्य अधिकारी एनपी सिंह नें बैठक में डीएम को बताया कि पुराने 235 कार्य है जो कि अब तक पूर्ण हो जाने चाहिए थे, इस मामलें में संबंधित ठेकेदारों के विरूद्ध दोबार नोटिस भी जारी किए जा चुके है, उसके पश्चात भी अभी तक निर्माण कार्यो में कोई प्रगति नहीं हुई है। डीएम नें निर्देश दिये कि ससमय निर्माण कार्य पूर्ण न कराने पर जिम्मेदार ठेकेदारों के खिलाफ धनराशि जब्त कर ब्लेक लिस्ट करने के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी ने ससमय निर्माण कार्य पूर्ण न कराने पर संबंधित ठेकेदारों से धनराशि जब्त कर ब्लेक लिस्ट करने के निर्देश दिए। 18 हाटमिक्स परियोजना के जो कार्य निर्माणाधीन है उनको भी हर हाल में 30 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाए। डीएम नें कहा कि निर्माण कार्यों में शिथिलताव लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]