जहानगंज थानाध्यक्ष को हटाने में लामबंद हुआ हिजामं

0
104

FARRUKHABAD : नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को मामूली घटना बताने में एसओ जहानगंज को लेकर सामाजिक संगठन उग्र रूप लेते दिख रहे हैं। जहानगंज थानाध्यक्ष को तत्काल हटाये जाने की मांग पर हिजामं कार्यकर्ताओं ने चौक से घुमना तक पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।

[adrotate banner="3"]

hindu jagran manchसंगठन के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह थानाध्यक्ष राघवन सिंह ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले को बच्चों का विवाद बताकर टालने का प्रयास किया है यह बहुत ही निंदनीय है। इससे पुलिस पर से आम जनता का भरोसा उठेगा।

[bannergarden id=”11″]

चौक से शुरू हुए पदयात्रा में हिजाम कार्यकर्ताओं ने हाथों में पट्किा पकड़कर उस पर थानाध्यक्ष राघवन सिंह मुर्दाबाद लिख रखा था। घुमना तक हुई पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया और पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष राघवन सिंह को उनके इस घृणित कृत्य पर तत्काल हटाये जाने की मांग की।

[bannergarden id=”8″]

जय भोलेबाबा कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले के अलावा गोविंद गुप्ता, सुमित चौधरी, चंकी पाण्डेय, अमन कुशवाह, हरिओम प्रजापति, सत्यम राठौर, गोपाल कश्यप, दुर्विजय मिश्रा, दीपक शर्मा, आलोक कश्यप, रिषभ तोमर, कुंदन कुशवाह, राज शर्मा, हनी गुप्ता, शैलेन्द्र अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]