चार घंटे माथापच्ची के बाद आखिर शांत हुए उपद्रवी

0
113

FARRUKHABAD : घटना होने के चार घंटे बाद तक कायमगंज बाईपास मार्ग जाम रहा। उपद्रवी बार बार हंगामा करके आक्रोष व्यक्त करते रहे। काफी हुज्जत के बाद प्रशासन पीड़ित परिवार को मुआवजा का लालीपाप देकर जान छुड़ाने में कामयाब हो पाया।

[adrotate banner="3"]

police - loder- bheedएक तो सड़क पर धूं धूं कर जल रहा लोडर, दूसरा आक्रोषित ग्रामीण हाथों में पत्थर लिये पुलिस पर फेंक रहे थे। और तो और कायमगंज मार्ग पर आने वाले वाहनों की तरफ भी आक्रोषित होकर दौड़ते। नजारा बाकई में भयावह था। मौके पर दिल्ली के एक नीली बत्ती लगाकर अधिकारी भी पहुंचे। घटना स्थल पर नहीं वल्कि वह अपने किसी काम से जा रहे थे। पुलिस ने मौके की नजाकत समझते हुए उनसे गाड़ी पीछे कर लेने को भी कह दिया। चालक समझदार था और गाड़ी को वापस ले गया।

[bannergarden id=”8″]

क्रेन आये लगभग एक घंटा बीत चुका था लेकिन ग्रामीण जली हुई लोडर को उठने नहीं दे रहे थे। एक तरफ अधिकारियों ने मुआवजे का लालीपाप दिया और मृतक के शव को कपड़े में बांधकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की बात कही। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने में ऐतराज जताया। फिर एक बार अधिकारियों को परिजनों को समझाने में पसीना बहाना पड़ा। शव उठने के बाद पुलिस ने तत्काल क्रेन से सड़क पर खड़ा जला हुआ लोडर हटवाया। इस प्रक्रिया को तकरीबन चार घंटे का समय लग गया। क्रेन से लोडर को उठवाकर थाने के लिए ले जाया गया, तब जाकर चार घंटे बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]