जसमई बाईपास पर बस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल

0
118

FARRUKHABAD : जसमई दरवाजा बाईपास पर मुलिया के पास तेज रफतार रोडवेज बस अचानक पुलिया के पास पलट कर सड़क के नीचे काफी दूर तक घिसटती चली गयी। दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई परंतु एक दर्जंन से अधिक यात्री घायल हो गये। लोहिया अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार के उपरांत सभी को घर भेज दिया गया। यात्रियों के अनुसार बस चालक नशे में था, जबकि चालक रामनिवास ने बताया कि बस का स्‍टेयरिंग अचानक मोड़ पर जाम हो जाने के कारण दुर्घटना हुई।

[adrotate banner="3"]

accident bus[bannergarden id=”8″]

घायल होने वालों में चालक रामनिवास पुत्र गजोधर निवासी गैधरापुर हरदोई व परिचालक विद्याप्रकाश के अतिरिक्‍त अचानकपुर, हुल्‍लापुर, हरदोई निवासी ज्ञानू, भाई बब्‍लू व पिता अवधेश के अलावा रामश्री पत्‍नी रामसेवक निवासे खोजेपुर, कसावा, सीतापुर, रेनू पत्‍नी दिनेश निवासी कुरियाना कछोना, हरदोई व लल्‍लन, शिवम सत्‍यम आदि के नाम सम्‍मिलित हैं।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]