जवानों ने प्रेमी जोड़े से कराया सेक्स, वीडियो इंटरनेट पर डाला

0
135

MMSनई दिल्ली: इंडियन रिजर्व बटालियन के चार जवानों ने एक प्रेमी जोड़े से अपने सामने सेक्स कराया और फिर उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने उस वीडियो को इंटरनेट पर भी डाल दिया।

[adrotate banner="3"]

प्रेमी जोड़े की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को उन चार आरोपी जवानों को मणिपुर के चूड़ाचंदपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन चारों जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, यह घटना पिछले हफ्ते चूड़ाचंदपुर में खुगा बांध के पास हुई। इंडियन रिजर्व बटालियन एक के चार जवान वहां गश्ती के लिए गए हुए थे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उस दौरान पीड़ित जोड़ा सेक्स कर रहा था। उन जवानों ने उस जोड़े को पकड़ लिया। फिर उन्हें अपनी मौजूदगी में ही सेक्स करने को विवश किया और फिर उनका वीडियो बना लिया। बाद में उसे इंटरनेट पर डाल दिया, जो वायरल हो गया।
स्‍थानीय लोगों ने उन जवानों पर युवती से छेड़खानी का आरोप लगाया है। यह मामला उस समय सामने आया जब एक महिला संगठन ने उस जोड़े से पूछताछ की और उन्हें मदद के लिए थाने ले गई।

इस घटना के बाद से स्‍थानीय लोगों में गुस्सा है। जवानों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरु हो गए। सोमवार रात को प्रदर्शन हिंसक हो गया।

चूड़ाचंदपुर थाने के पास जमा लोग आरोपी जवानों को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे। हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान 24 लोग घायल हो गए।

[adrotate banner="2"]