विवाह से १७ दिन पूर्व युवक की मौसेरे भाई सहित दर्दनाक मौत

0
114

FARRUKHABAD : विवाह के लिए निमंत्रण बाँट कर लौट रहे पडोसी जनपद कन्नौज के थाना मकरंद नगर के चौरा चांदपुर निवासी बाबूराम के पुत्र रामशरन की अपने मौसेरे भाई शेशराम पुत्र नन्हे लाल के साथ  राजेपुर क्षेत्र के जमापुर मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे दो सवारों को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।
bheed shav[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

बुधवार को दोपहर बाद तकरीबन डेढ़ बजे रामशरन बाइक द्वारा राजेपुर क्षेत्र में कार्ड बाँट कर अपने मौसेरे भाई शेषराम निवासी हैदराबाद अरबल हरदोई की जमापुर मोड़ के निकट अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई.

जिससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क के किनारे गिर पड़े और मौके पर ही मौसेरे भाइयो ने दम तोड़ दिया. रामशरन का दो सप्ताह बाद १७ जुलाई को कानपुर नगर निवासी मुरारीलाल की पुत्री रीता के साथ विवाह होना था लेकिन काल बनकर आये अज्ञात वहन ने उनके खुशी के माहुल को मातम में बदल दिया.

घटना के बाद दोनों युवको की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. शादी के कार्डो पर पड़े नम्बरों से घटना की सूचना परिजनों तक पहुची. जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर वाई पी सिंह, शहर कोतवाल रूम सिंह यादव, फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार के अलावा राजेपुर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और दोनो शवों को लोहिया अस्पताल भिजवा दिया।

[bannergarden id=”11″]

 

[adrotate banner="2"]