जलभराव से गुस्साए लोगों ने सड़क काटकर जाम लगाया

0
120

पहली बरसात में नगर पालिका की पोल खुली

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद: पहली बरसात में नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी| जलभराव से गुस्साए लोगों ने सडक काट दी| अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम लगाने वालों को समझाया तथा पुलिया की सफाई करने के लिए जेसीवी मंगाई|

बीती रात करीब २ बजे से आज सुबह ६ बजे तक झमाझम बारिस हुयी इस दौरान पूरा शहर जलमग्न हो गया| अनेकों मकानों के अलावा दुकानों में पानी घुस जाने से काफी नुकसान हुआ|

नगर के मोहल्ला भीखमपुरा की पुलिया चोक हो जाने से कई स्थानों पर पानी भर गया| गुस्साए लोगों ने सड़क काटकर भरा हुआ पानी निकाला| इस बात से गुस्साए सभासद असलम शेर खां के नेत्रत्व में सौकत अली, नौसाद, रफीक, हफीज, सुशील, रमेश आदि मोहल्ला हाता इस्लाम खां, हाता मझले खा, हाता घनघोर खा, हाता नकार्चियाँ के लोगों ने कायमगंज के मार्ग पर जाम लगा दिया|

उपजिलाधिकारी सदर अनिल धींगरा नगर पालिका के ईओ अनिल शर्मा, तहसीलदार चौधरी इस्लाम खा आदि कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे|

[adrotate banner="2"]