जर्मनी में रूसी राष्‍ट्रपति पर ‘टॉप-लेस’ युवतियों का हमला

0
130

Putin Putin2हैनोवर इंडस्‍ट्रियल फेयर में जर्मनी के दौरे पर गये रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादीमीर पुतिन पर “F*** you, dictator” के नारे लगाती ‘टॉप-लेस’ युवतियों के समूह ने अचानक हमला कर दिया। सुरक्षा कर्मियों ने जैसे तैसे इन अधनंगी लड़कियों को पकड़कर काबू में किया। इस अचानक हमले के दौरान यद्यपि पुतिन के चेहरे पर मुस्‍कुराहट सजी रही, परंतु जर्मन चांस्‍लर एंजेल मरकेल इस घटना को लेकर नाराज नजर आये। बताते हैं कि यह हमला महिलावादी पंक बैंड ‘पुस्‍सी राइट’ को बंद करने के विरोध में किया गया था। रुसी सरकार ने जर्मन सरकार से प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

बताते हैं कि पुतिन ने प्रदर्शनकारियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि यद्यपि मुझे यह अच्‍छा लगा। परंतु अच्‍छा होता की राजनीति पर बातचीत कपड़े पहन कर की जाती।

 

[adrotate banner="2"]