आजम की सभा को लेकर लुईस, अरशद ने झोंकी ताकत

0
222

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) दनादन हो रहे बीजेपी के स्टार प्रचारकों के दौरों के बीच अचानक सपा के कद्दावर मंत्री आजम खान का कार्यक्रम आ जाने से सपा खेमे में भी खुशी की लहर दौड़ी। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने अरशद के पक्ष में रूठों को मनाया तो वहीं अरशद ने आजम की सभा में भीड़ जुटाने की पूरी तैयार कर ली है।

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस की लुईस खुर्शीद ने अरशद जमाल सिद्दीकी के पक्ष में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव अजीजलपुर, जहांगीरपुर, बंथल शाहपुर, ईशापुर आदि गांवों में सघन जनसम्पर्क कर रूठों को मनाया और 16 फरवरी को सपा के स्टार प्रचारक की जरारी में होने वाली जनसभा के लिए भीड़ जुटाने की भी रणनीति तैयार की गयी। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव आदि साथ रहे।

[adrotate banner="2"]