फर्रूखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा मे उस समय विवाद कि स्थित वन गयी जब पैमाइश करने गये एक लेखपाल के साथ कुछ लोगो ने मारपीट कर दी। मौके पर पहुची पुलिस ने मामले को रफादफा करा दिया।
जानकारी के मुताबिक नरकसा निवासी मुल्ला नाम के एक व्यक्ति ने 12 डिसमिल जमीन का बैनामा कर दिया। जमीन तीन लोगो को चार चार डिसमिल के हिसाब से बेची गयी।जिसे कमलेश यादव, पप्पू शुक्ला के अलावा एक अन्य व्यक्ति ने भी खरीदा है।जमीन खरीदने के बाद जब कमलेश यादव लेखपाल यैसान खॉ के साथ पैमाइस कराने के लिये पहुंच गये। जैसे ही यह लोग मौके पर पहुंचे और पैमाइस शुरू कि तो उस जमीन पर बलबीर यादव ने अपना हक जताते हुये विवाद शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर बलबीर यादव व कमलेश यादव मे विवाद शुरू हो गया विवाद होते होते दोनो मे मारपीट होने लगी जिसमे लेखपाल यैसान से भी मारपीट कि गयी। मारपीट होने के बाद लेखपाल ने कोतवाली पहुंचकर मामले कि सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसएस आई विग्गन सिह यादव कादरी गेट चौकी इन्चार्ज के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस के साथ भी बलवीर यादव का विवाद हो गया।इस दौरान बलवीर ने पुलिस को बताया कि लेखपाल के द्वारा कि जा रही पैमाइस विल्कुल अवैध थी।जिसके मना करने पर विवाद हुआ है। बलवीर ने पुलिस को बताया कि कमलेश यादव ने अल्लानगर बढपुर मे अपना बैनामा करबाया है और जमीन मेरी हैवतपुर गढिया मे नाप रहे थे बलवीर ने बताया कि उसके पास अदालत का स्टे है। वही कमलेश ने कहॉ कि उसके पास एसडीएम का आदेश है जिसकी बिना पर वह लेखपाल के साथ पैमाइस करने के लिये आया था
वही मौके पर गये एसएसआई विग्गन सिह ने बताया कि मामले को निपटा दिया गया है। आगे लेखपाल के जाने पर जमीन कि पैमाइश कराई जायेगी।
जमीन की पैमाइश करने गये लेखपाल से मारपीट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


