जनपद की सीमाओं से बाहर निकले “अभिव्यंजना”

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना की एक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे संस्था के वार्षिकोत्सव के साथ ही साथ उसके विस्तार पर भी चर्चा हुई|
नगर के लोहाई रोड स्थित संस्था प्रमुख डॉ0 रजनी सरीन के आवास पर आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई| बैठक में अध्यक्षता कर रही संस्था प्रमुख ने संस्था के समस्त बिन्दुओं पर अपने विचार रखे| उन्होंने कहा कि संस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी|
इसके साथ सदस्यता शुल्क भी अव 2100 रूपये करने पर विचार हुआ| वही यह भी विचार रखे गये की संस्था का वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राज नेता ही नही बल्कि कोई साहित्यकार भी मुख्य अतिथि हो सकता है|
इस दौरान भूपेन्द्र सिंह को समन्वयक व डॉ0 माधुरी दुबे को सह समन्वयक मनोनीत किया गया| इस दौरान कृष्ण कान्त अक्षर,सुरेन्द्र पाण्डेय,रविन्द्र भदौरिया जबाहर सिंह गंगवार,वीके दुबे आदि रहे|