जनता से झूठ बोलकर बनी प्रदेश व केंद्र सरकार: अन्नू टंडन

0
167

ANU TANDANफर्रुखाबाद: कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार पर अन्य नेताओ की तरह ही हमला बोला| उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार जनता से झूठ बोलकर बनाई गयी है| लेकिन जनता अब सब जान चुकी है|

[adrotate banner="3"]

ANUउन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू ने सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में बंद बनारस के विधायक अजय राय से तकरीबन एक घंटे तक लम्बी मुलाकात की| मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दोनों सरकारों की मिली भगत के चलते ही बनारस में यह कांड हुआ है| कांग्रेस इसका विरोध करेगी| उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश की सपा सरकार पर अंदरूनी मिली भगत का भी आरोप लगाया|
जेल गेट पर पूर्व सांसद को रोका
जिस समय पूर्व सांसद अन्नू टंडन जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलामहामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, पुन्नी शुक्ला, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी ,दीप्ति राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी व अन्य कांग्रेस नेताओ के साथ सेन्ट्रल जेल के गेट पर पंहुची तो गेट पर तैनात बंदी रक्षक ने उसे रोक दिया| बंदी रक्षक ने कहा कि जेल में कोई अधिकारी नही है| जब तक अधिकारी आदेश नही करेगे तब तक वह गेट नही खोलेगे| जिसके बाद कांग्रेस नेताओ ने जेलर पर फोन से वार्ता कि| जेल अधिकारी की अनुमति मिल जाने के बाद ही वह जेल के अंदर गयी|

[adrotate banner="2"]