फर्रुखाबाद:(कायमगंज)मंडलायुक्त मोहम्मद इफ्तिखारुददीन ने जनपद पंहुच कर विभिन्य स्थानो का निरिक्षण किया चौपाल लगाई और तहसील दिवस में पंहुच कर जनता की समस्या सुनी| इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा की अफसर जनता द्वारा आने वाली शिकायतों का निस्तारण कर उसे राहत पंहुचाये|
आयुक्त ने लोहिया ग्राम जौरा में चौपाल लगा कर समस्याए सुनी तथा विकास कार्यो का सत्यापन किया| तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याए सुनने पंहुचे कमिश्नर ने काफी तहसील दिवस में दिया उन्होंने कहा की अधिकारी अपने कार्य दिवस में 10 बजे उपस्थित मिले जिससे जनता को परेशान ना होना पडे। तहसील दिवस के समापन के बाद उन्होंने अपने अधिनस्थों को पढ़ाया पाठ और बोले कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों को मौके पर ही न्याय मिलना चाहिए। जब उसकी समस्या का समाधान हो जायेगा तब वह इस दिवस में स्वयं आना बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि जब तक शासन की योजनाओं की जानकारी जनता तक नहीं पहुंचेगी तो वह सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे उठा पायेंगे। अधिकारी समय से अपनी सीट पर बैंठेकर छोटी-छोटी समस्याओं को त्वरित निस्तारण करें।
मंडलायुक्त श्री इफ्तिखारुददीन ने सामुदायिक स्वस्थ केंद्र कायमगंज का भी निरिक्षण किया और जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत महिलाओ को चौदह सौ रुपये की चेक भेट की| उन्होंने अस्पताल में हरे वृक्ष लगाये जाने तथा अस्पताल के बाहर भव्य गेट का निर्माण करायें जाने की बात मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राकेश कुमार से कही। सीएमओ ने अस्पताल में सर्जन न होने की बात कही गई।सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व से सम्बन्धित देखी गई हैं इसलिए एक टीम गठित की जाए और वह मौके पर पहुंच समस्या का समाधान करे। बाढ़ में जिन किसानों की भूमि आदि चली जाती हैं उनकी समस्याओं को देखते हुए उनके जीवोपार्जन के लिए जांच कर भूमि उपलब्ध करायें। तहसील दिवस में 303 शिकायती पत्र आये। जिनमें मात्र 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। इसके बाद मंडलायुक्त ने अस्पातल पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया और
मंडलायुक्त के साथ तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक रामकृपाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राकेश कुमार, उपजिलाधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी, समाज कल्याण अधिकारी लवली, तहसीलदार महेन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार मौजूद रहे।
जनता की समस्या पर तत्काल कार्यवाही करे अफसर: मंडलायुक्त
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


