जनगणना-2027 की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

0
177

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
डीएम ने विशेष रूप से डाटा संकलन की शुद्धता, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और क्षेत्रवार तैयारियों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]