जंतर-मंतर की घटना के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

0
32

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च फर्रुखाबाद चौक से शुरू होकर नेहरू रोड, घूमना बाजार और अन्य प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष गेट पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च में “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” तथा “मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है” जैसे नारे लगाए गए।प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किए जाने की बात कही।कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, लुइस खुर्शीद, नगर अध्यक्ष शंकर मिश्रा, मृत्युंजय शर्मा, पुन्नी शुक्ला, डॉ. पी.एम. सक्सेना, डालचंद कठेरिया, शिव आशीष तिवारी, तन्मय मिश्रा, बिलाल सफाई, अंबर अली जैदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कैंडल मार्च की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। क्षेत्राधिकारी (सिटी) स्वयं मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी की। पुलिस की मौजूदगी में कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]