छोटे भाई नें गला घोंट रिंकू को उतारा था मौत के घाट, एफआईआर

0
146

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बीते 29 सितंबर की रात युवक का शव संदिग्ध हालत में उसके घर के बाहर फेंक देंने की पटकथा परिजनों नें पुलिस को सुनायी थी| पोस्टमार्टम में युवक रिंकू की गला घोटनें की पुष्टि हुई थी| पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मृतक के भाई के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया| जिसमे हत्याकांड में नया मोड़ आ गया| पुलिस ने अभी खुलासा नही किया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर निवासी 25 वर्षीय रिंकू पुत्र कल्लू कठेरिया उर्फ राजवीर एक की हत्या किये जानें के मामले में मृतक के पिता कल्लू कठेरिया नें घटना में अपने पुत्र पिंटू के खिलाफ ही दूसरे बेटे की हत्या किये जानें के मामले में मुकदमा दर्ज कराया| मृतक रिंकू के पिता कल्लू ने कहा कि घटना वाले दिन दोनों पुत्र बड़ा पुत्र रिंकू और छोटा पुत्र पिंटू शराब पीकर आये और आपस में झगड़ा करनें लगे| उसी समय पिंटू नें अपने भाई रिंकू की बेल्ट और हाथों से गला घोंटकर हत्या कर दी| पुलिस नें आरोपी पिंटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी| सूत्रों से मिली जानकारी में मुताबिक आरोपी पिंटू को पुलिस नें हिरासत में भी ले लिया है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]