छेड़छाड़ के विरोध पर अकाली नेता ने लड़की के दरोगा पिता को भूना

0
121

अमृतसर के घरिंडा थाने में तैनात एएसआई रविंदर पाल सिंह की शिरोमणि दल के जिला महासचिव रंजीत सिंह राणा व उसके साथियों ने रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी है। शादीशुदा अकाली नेता दरोगा रविंदर पाल सिंह की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। रविंदर पाल सिंह ने बुधवार को उसे रोका तो राणा ने उस पर ताबड़तोड़ गोलिया दाग दीं। गोलिया खत्म होने पर घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित अपने घर से 315 बोर की राइफल लेकर आया और घायल अवस्था में दर्द से कराह रहे रविंदर पाल सिंह फिर से गोलिया दाग छलनी कर दिया। पुलिस ने आरोपी अकाली नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

आरोपी ने एएसआई की बेटी रूही के सिर पर भी राइफल के बट से वार किए, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। घायल अवस्था में उसे अमनदीप अस्पताल में ले जाया गया, जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना थाना छेहरटा से दस गज की दूरी पर घटित हुई है, लेकिन पुलिस सारा खेल खत्म होने के बाद पहुंची। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर राम सिंह लापरवाही के आरोप में छेहरटा के एसएच अश्विनी कुमार को सस्पेंड कर दिया। मामले की जाच डीसीपी डा. कौस्तुभ शर्मा को सौंप दी है।

पुलिस ने राणा के रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर थाना छेहरटा में राणा समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना छेहरटा के नजदीक स्थित गाव रामपुरा निवासी रविंदर पाल सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई के रूप में कार्यरत था। इस समय वह सीमावर्ती थाना घरिंडा में तैनात था। उनकी बेटी रूही [काल्पनिक नाम] आइलेट्स कर रही है। पिछले कई दिनों से इलाका जापानी मिल छेहरटा निवासी व जिला अकाली जत्था शहरी का महासचिव रंजीत सिंह राणा अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे रास्ते में छेड़छाड़ करता था।

इस संबंध में थाना छेहरटा में शिकायत भी की गई, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को रूही जब आइलेट्स सेंटर से वापस लौट रही थी तो राणा ने काले रंग की फा‌र्च्यून गाड़ी में सवार होकर अपने साथियों के साथ फिर से रूही के साथ छेड़छाड़ की। रूही ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। एएसआई रविंदर पाल सिंह वर्दी में घरिंडा थाना से छेहरटा पहुंचे। एएसआई ने आरोपी रंजीत सिंह राणा से जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। बचाव में एएसआई रविंदर ने भी हवाई फायरिंग कर डराने का प्रयास किया, मगर आरोपी ने सीधी गोलिया दाग दी। गोलिया खत्म होने पर आरोपी राणा अपने घर गया और घर से 315 बोर की राइफल लेकर आया और फिर से एएसआई पर गोलिया दागीं। छाती पर गोली लगने से एएसआई की मौत हो गई।

[adrotate banner="2"]