छुट्टी नहीं मिलने से नाराज जवान ने चार साथियों को मारी गोली

0
125

औरंगाबाद:बिहार के औरंगाबाद में सीआईएसएफ के एक जवान ने छुट्टी नहीं मिलने पर अपने चार साथियों को गोलियों से भून डाला, जिससे दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो जवानों की अस्‍पताल मै मौत हो गई। जवान ने अपनी इंसास राइफल से साथी जवानों पर गोलियां चलाई। हमलावर जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

[adrotate banner="3"]

पुलिस के अनुसार, दो मृतकों में आरएम मिश्रा और बच्चु शर्मा शामिल हैं। आरोपित जवान का नाम बलवीर सिंह है, जो उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि छुट्टी नहीं मिलने से यह जवान नाराज था।

इस संबंध में एसपी सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसडीपीओ पीएन साहू और एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। एसपी ने बताया कि छुट्टी नहीं मिलने से नाराज जवान ने इस घटना को अंजाम दिया है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त जवान का हथियार भी जब्त किया गया है।

[adrotate banner="2"]