छात्र की पिटाई करने में प्रबन्धक गिरफ्तार

0
134

फर्रुखाबाद: आवासीय विधालय में पढ़ रहे छात्र के साथ मारपीट करने में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने उसका शन्ति भंग में चालन भी कर दिया है |

[adrotate banner="3"]

जनपद हरदोई के ग्राम मिधौली हरपालपुर निवासी धनश्याम मिश्रा पुत्र अमरनाथ ने दी गयी तहरीर में कहा है कि उसका बीटा अखिलेश एसकुमार एजुकेशन सेंटर आवासीय विधालय कुइयांबूट में कक्षा पांच का छात्र है| बीते 14 अगस्त को 3 बजे पुत्र के साथ विधालय के कुछ बच्चों ने मारपीट कर दी| जबकि इसकी जानकारी स्कूल प्रवन्धक को हुई तो प्रबन्धक प्रदीप कुमार ने अखिलेश को जमकर पीट दिया| जिससे उसको चोट लगी|

पुलिस ने तहरीर मिलते ही प्रबन्धक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर उसका शांति भंग में चालान कर दिया|

[adrotate banner="2"]