छात्रा को मार खुद को गोली से उड़ाया

0
113

लखनऊ|| लखनऊ में एक युवक ने एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना आज सुबह की है.

[adrotate banner="3"]

शहर के कृष्णानगर इलाके में आशीष वर्मा नाम के युवक ने एक छात्रा को गोली मार दी. सोलह वर्षीय छात्रा का नाम साक्षी है. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साक्षी शहर के न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा में पढ़ती थी.

लड़की को गोली मारने के बाद आशीष नाम के इस युवक ने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली. लड़के ने जब खुद को गोली मारी उसके बाद वहां मौजूद लोग उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उसकी मौत हो गई.

कुछ लोगों ने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है. ख़बरों के मुताबिक दोस्ती की पेशकश को लेकर हुई तीखी बहस के बाद लड़के ने साक्षी को गोली मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आशीष चाहता था कि साक्षी उसकी मोटरसाइकिल पर बैठे लेकिन यह प्रस्ताव स्वीकार करना तो दूर उसने आशीष को इसके लिये फटकार भी लगाई. आशीष अपने नाना के साथ आशियाना इलाके में रहता था. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.

[adrotate banner="2"]