छात्रा की जेब में हाथ डाल कर टीचर ने की अश्लीलता, लोगों ने काटा बवाल

0
101

चंदौली. अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा गांव स्थित एक निजी स्कूल के टीचर ने एक छात्रा की टी-शर्ट की जेब में हाथ डाल दिया और उसके स्तन को छूने लगा। छात्रा के विरोध करने पर उसने कहा कि मैं तुम्हारा पॉकेट चेक कर रहा हूं, क्यों चिल्ला रही हो।
Teacher chandauli
कक्षा पांच में पढ़ने वाली इस छात्रा ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी टीचर शिव पाल को हिरासत में ले लिया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
छात्रा ने आरोप लगाया कि टीचर उसके पॉकेट में हाथ डालकर उसके स्तन को छू रहे थे। इसका विरोध करने पर कह रहे थे कि छूने दो, कुछ नहीं होगा।
पूछताछ में आरोपी टीचर शिवपाल ने स्वीकार किया कि उसने छात्रा की जेब में हाथ डाला था। लेकिन यह नहीं जानता कि मेरा हाथ कहीं और टच हो गया था।

अलीनगर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने बताया कि आरोपी टीचर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। मामले की जांच हो रही है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]