छपरा मथुरा एक्सप्रेस के फतेहगढ़ ठहराव पर किया जायेगा जोरदार स्वागत

0
175

mohitFARRUKHABAD : फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर छपरा मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग बीते कई माह से नागरिक कर रहे थे। जिसके बाद छपरा मथुरा एक्सप्रेस का ठहराव फतेहगढ़ स्टेशन पर कर दिया गया। 20 मार्च को पहली बार छपरा मथुरा एक्सप्रेस का फतेहगढ़ स्टेशन पर होने वाले ठहराव के दौरान जोरदार स्वागत किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल की तलैया लेन फतेहगढ़ में तनु कुदेशिया के निवास पर एक बैठक हुई। बैठक में युवा व्यापारियों ने निर्णय लिया कि फतेहगढ़ स्टेशन पर छपरा मथुरा एक्सप्रेस के ठहरने पर 20 मार्च को ट्रेन के चालक, गार्ड एवं स्टेशन प्रबंधक का जोरदार स्वागत किया जायेगा। बैठक में युवा व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर ट्रेन ठहराव पर खुशी जाहिर की।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने ट्रेन ठहराव को व्यापारियों के द्वारा किए गए सतत एवं सकारात्मक संघर्ष का परिणाम बताया। जिला मंत्री तनु कुदेशिया ने व्यापारियों से 30 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में फतेहगढ़ स्टेशन पर पहुंचने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता मोहित गुप्ता ने की और संचालन सुमित सक्सेना ने किया। इस दौरान अमित, प्रवीन, रवि, रमन, सुमित, अनिल यादव, अंकित, निशाल, राजू, आशी, सुभम आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]