कलेक्ट्रेट में किन्नरों के अनशन का तीसरा दिन- ठुमको का भी असर नहीं

0
168

kinnarFARRUKHABAD : बीते दिनों कमालगंज क्षेत्र के ग्राम ढपलपुर निवासी सोनिया किन्नर के घर से लाखों रुपये की नगदी व जेबरात चोरी कर लिये गये थे। जिस मामले में पुलिस ने कई लोगों को पकड़कर छोड़ [bannergarden id=”8″]दिया। लेकिन अभी तक चोरी का कोई खुलासा नहीं किया। अनशन पर बैठे किन्नरों का कहना है कि जब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया जायेगा तब तक वह अनशन समाप्त नहीं करेंगे। रविवार को किन्नरों ने चोरी का खुलासा न होने के गम में कलेक्ट्रेट स्थित अनशन स्थल पर जमकर ठुमके लगाये।
[bannergarden id=”8″]
किन्नरों का कहना है कि 15 फरवरी को अज्ञात चोरों ने 15 लाख की सोने चांदी के जेबर व कुछ नगदी भी चोरी कर ली गयी थी। उक्त घटना एफआईआर कमालगंज थाना में दर्ज करायी गयी थी। मुकमदमा संख्या 75/13 धारा 380 आईपीसी में अज्ञात अपराधियों के विरुद्व दर्ज करने के बाद में पूर्व थानाध्यक्ष नन्हेंलाल यादव द्वारा परवेज पुत्र नसीम को हिरासत में लिया गया था। परवेज द्वारा लूटे गये माल जेबर के बारे में घटना कबूल करते हुए अपने साथियों भूरा पुत्र मंजूर, इंतजार पुत्र शराफत के नाम भी बताये थे। घटना कबूल करने के बाद वर्तमान थानाध्यक्ष महिपत गौर द्वारा उक्त मुल्जिमों को छोड़ दिया गया। थाना कमालगंज के थानाध्यक्ष व विवेचक अरविंद त्रिपाठी चोरों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के बजाय घटना को उलझा रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

सोनिया ने कहा कि वह परेशान होकर दर दर भटक रही है। उसने न्याय न मिलने पर 8 मार्च को आमरण अनशन करने की जानकारी दी थी। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। बीते तीन दिनों से अनशन पर बैठने के बावजूद कोई भी अधिकारी पूछने तक नहीं आया। अनशन कर रहे किन्नरों का डाक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।

डीएसओ कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे किन्नरों में सोनिया किन्नर, काजल, कंचन, फलक, मधु, निशा, संजना, धर्मेन्द्र, मुस्कान, शीतल, सूरज, पिंटू, कटीना, शाहिल, गुड्डू, अफिश, राजू, मोनू, राकेश, डिम्पल, बबली, अन्नू आदि शामिल रहे।

[adrotate banner="2"]