छत पर सो रही किशोरी को पड़ोसी ने दबोचा

0
126

फर्रुखाबाद : शहर के मोहल्ला कछियाना निवासी 13 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी ने बदनीयती से दबोच लिया| उसके अश्लीललता करने में किशोरी चीखी तो परिजन के मौके पर आने से आरोपी भाग गया| एसपी ने मामले में लापरवाही करने में कादरी गेट चौकी इंचार्ज की क्लास लगाकर तत्काल कार्यवाही के आदेश जारी किये|

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक के पास अपनी 13 वर्षीय पुत्री को लेकर गयी महिला ने कहा कि बीते 2 जून की रात पुत्री छत पर अकेली सो रही थी| देर रात पड़ोसी युवक मौका देखकर आ गया और उसको दबोच लिया| जब उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो किशोरी के माँ-बाप मौके पर पंहुचे तो आरोपी फरार हो गया | जब आरोपी के घर किशोरी की माँ शिकायत करने गयी तो उसके साथ मारपीट की गयी| वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने जब कोतवाली गयी तो उसे कादरी गेट चौकी टरका दिया गया| वहां उसे कादरी गेट चौकी इंचार्ज ने कई घंटे बैठाया और फिर टरका दिया|

महिला की शिकायत पर एसपी दयानंद मिश्रा खफा हो गये उन्होंने तत्काल चौकी इंचार्ज को फोन कर लापरवाही करने में क्लास लगा दी। उन्होंने कहा कि महिलाओ के मामले में तत्काल कार्यवाही की जाये| चौकी इंचार्ज को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए।

[adrotate banner="2"]